Breaking News

पुलिस स्मृति दिवस* *याद किए गए देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद।

Spread the love

*पुलिस स्मृति दिवस*
*याद किए गए देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद।*

*पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों को याद कर भावभीनी श्रृद्धांजली दी गई ।*

पुलिस_स्मृति_दिवस के अवसर पर डॉ0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा
आज दिनॉक 21-10-2025 को पुलिस परेड ग्राउण्ड बने शहीद स्मारक स्थल पर देश की रक्षा करते हुए कर्तव्य पथ पर अपने जीवन को बलिदान कर देने वाले पुलिसकर्मियो के सम्मान में सलामी प्रस्तुत करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर ससम्मान श्रृध्दांजलि दी, जिसके उपरान्त दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के वलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा कहा कि 21 अक्टूबर का दिन हमे उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होने देश की सेवा मे अपना सर्वस्य न्यौछावर कर दिया। उनका अदम्य साहस और अतुल्यनीय त्याग हन सभी पुलिस कर्मियों के लिये प्रेणाश्रोत है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ ह्यदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्ववेदी, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0के0 तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु श्री गौरव उपाध्याय व प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह पुलिस लाइन एवं समस्त शाखा प्रभारी व थाना प्रभारी सहित अधिनस्थों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रृध्दांजलि दी।

पुलिस स्मृति दिवसः- 21 अक्टूबर 1959 का दिन था, लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया, अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए तथा अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है । आज हम उन सभी वीरों के बलिदान को याद करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की क़ुर्बानी दी थी। उन सभी साहसी और पराक्रमी वीरों को शत् शत् नमन।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!