Breaking News

राधाकृष्ण का रूप धारण कर छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Spread the love

बदायूं। उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नन्हे बच्चे कृष्ण व राधा की पोशाकें पहनकर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा बनकर उनके जीवन से सबंधित नृत्य करके माहौल कृष्णमय बना दिया।
बच्चों ने दही हांडी का भी सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से लेकर 2 तक की छात्राओं ने बांसुरी डेकोरेशन, कक्षा तीन से कक्षा पांच तक की छात्राओं द्वारा क्राउन डेकोरेशन तथा कक्षा छः से आठ तक की छात्राओं ने मटकी सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को कृष्ण लीला के बारे में वर्णन करते हुए कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के बारे में बताया। उन्होंने ये भी बताया कि किस प्रकार हमें श्रीकृष्ण के समान ही बुराइयों से लड़ते हुए अच्छाइयों पर विजय प्राप्त करनी है।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …