*महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराध: एक चुनौती*
बदायूँ। आज दिनांक 29.10.2025 को हमारे महाविद्यालय *बी.आई.एम.टी. बदायूँ* में पुलिस विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे भारत में *महिला सशक्तिकरण* की दिशा में हुयी प्रगति एवं साइबर अपराधो से केसे वचा जाये इस संदर्भ में पुलिस विभाग द्वारा वताया गया। एस.एच.ओ. विजय बहादुर जी ने बताया कि भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराधो के खिलाफ लड़ने के लिए पहल करते हुए महिला हेल्पलाइन तथा साइबर अपराध रोकथाम केन्द्र स्थापित किये है। उपनिरीक्षक अनन्त कुमार ने कहा कि भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सामाजिक जागरूकता एवं उनको निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना चाहिए, इसके लिए महिला संगठन एवं पुलिस हेल्पलाइन का प्रयोग करना चाहिए।
उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता चैधरी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ना हम सवका सयुक्त प्रयास होना चाहिए, हम सव महिलाओें को अपराधों के खिलाफ लड़ने के लिए सशक्त बनना होगा। साइबर विशेषज्ञ श्री निपेन्द्र कुमार ने बताया कि हमेे किस तरह से *साइबरस्टाॅकिंग, रिर्वेज पोर्न, डीपफेक तथा फिशिंग और स्कैम* से सावधान रहना चाहिए और इनसे बचाव के उपाय भी बताये।
महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधोे के विरूद्ध जागरूक किया। इस अवसर पर काॅलेज चीफ प्रोक्टर सौरभ सक्सेना तथा समस्त महाविद्यालय स्टाॅफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन नीतू सिंह ने किया।
Budaun Amarprabhat