Breaking News

वघौली स्कूल में लगा कैंप, 35 बच्चों हुआ टीकाकरण

Spread the love

वघौली स्कूल में लगा कैंप, 35 बच्चों हुआ टीकाकरण

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वघौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को एक शिविर प्राथमिक स्कूल पर आयोजित किया गया। जिसमें गांव के शून्य से लेकर 16 वर्ष तक के 35 बच्चों का टीम द्वारा टीकाकरण किया गया। सीएचसी बिल्सी के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा.अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों गांव के एक बच्चे में डिप्थीरिया गला घोटू का एक केस प्रकाश में आया था। जिसके बाद बुधवार को विभाग की टीम ने गांव में इसको लेकर एक सर्वे किया। बृहस्पतिवार को स्कूल पर एक शिविर आयोजित किया गया। जिसमें गांव के 35 बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही गांव के लोगों को इस रोग के संबंध में जागरुक भी किया गया। इस मौके पर एएनएम मीनाक्षी, मनीषा देवी, गीता आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूजीसी के विरोध में दिल्ली धरने में शामिल होने को उसहैत से कार्यकर्ता रवाना होंगे

Spread the loveसंवाददाता: उसहैत (बदायूं)। यूजीसी के विरोध में दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल …

error: Content is protected !!