—
सहसवान: विक्रांत यादव ने तीन गांवों में सीसी मार्गों का किया लोकार्पण![]()
सहसवान (बदायूं)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख के पति विक्रांत यादव ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चंदेसी, टेहरा और शिकारपुर में नवनिर्मित सीसी मार्गों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेशभर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में ब्लॉक क्षेत्र में इतने विकास कार्य कभी नहीं हुए, जितने मौजूदा सरकार में कराए गए हैं।
विक्रांत यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाता है और तत्काल समाधान कराया जाता है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान भगवान सिंह, तूफान सिंह, दिनेश यादव, राम रहीस यादव, लालाराम, राम विलास, जय प्रकाश यादव, वेदराम यादव, हर्ष सोमानी, अंकित सक्सेना, सतेन्द्र यादव और सुशील यादव सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाददाता – डॉ. राशिद अली खान, सहसवान (बदायूं)
Budaun Amarprabhat