Breaking News

खेत पर गये ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,कोहराम मचा

Spread the love

खेत पर गये ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,कोहराम मचा
: प्रथम द्रष्टया सर्पदंश की आशंका,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा बदायूं /जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक ग्रामवासी युवक का शव खेत मे पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम व्याप्त रहा/इस अकस्मात मौत को लोग सर्पदंश अथवा किसी आनी जहरीले कीड़े की वजह मां रहे /फ़िलहाल घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा था/
गौरतलब होकि युवक की संदिग्ध परिस्थिति वाली मौत का मामला थाना क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज बेहटनी का है जहां २० वर्षीय ग्रामवासी ओमशरण पुत्र मुकेश का शव खेत में पड़ा गया।परिजनों के मुताबिक़ खेत में गेहूं की बुआई की तैयारी में जुटा ओमशरण सुबह-सुबह खेत पर जानी की यह बात कहकर गया था कि वो वहां पानी का बहाव देखकर लौट आयेगा लेकिन जब दोपहर तक युवक की वापिसी नही हुई तब पिता मुकेश ने ओम को फोन किया किन्तु कोई जबाव नही मिलने पर खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचे तो देखा ओमशरण का शव खेत के किनारे पड़ा था।इसी के बाद घर-परिवार में कोहराम व्याप्त हो गया/
लिहाजा जरीफनगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में किसी बाहरी चोट का निशान नहीं मिला, लेकिन ओमशरन के हाथ पर हल्की सूजन और नीलेपन के निशान मिलने से सर्पदंश की आशंका जताई गयी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएमएचएस बदायूं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: चिकित्सकों के हितों और संगठन की मजबूती पर जोर

Spread the loveबदायूँ। श्याम नगर स्थित आर.के. रिसॉर्ट में उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ …