Breaking News

उझानी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन जैन मंदिर से निकली ऐरावत हाथी पर विराजमान भगवान की शोभायात्रा

Spread the love

उझानी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन
जैन मंदिर से निकली ऐरावत हाथी पर विराजमान भगवान की शोभायात्रा

उझानी (बदायूं): नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित जैन मंदिर में नव निर्मित चौवीसी के 24 जिनेंद्र भगवानों एवं मान स्तंभ में जिनविम्बों की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कछला रोड स्थित कृष्ण प्रभा बैंकेट हॉल में जैन आचार्य श्री 108 वशु नंदी सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।

पहले दिन गर्भ कल्याणक का आयोजन किया गया, वहीं दूसरे दिन जन्म कल्याणक के अवसर पर नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैन मंदिर से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुँची। ऐरावत हाथी पर तीर्थंकर बालक भगवान को विराजमान कर भक्तों ने 1008 कलशों से जन्माभिषेक किया।

आस्थाई बेदी में भगवानों के आत्म-कल्याण और परमात्मा बनने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। यह पांच प्रमुख घटनाओं — गर्भ, जन्म, दीक्षा, ज्ञान और मोक्ष — के माध्यम से दर्शाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।

आयोजकों ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव आत्मा से परमात्मा बनने की यात्रा का प्रतीक है, जो जीवन में धर्म, संस्कार और सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है। यह उत्सव अज्ञान से ज्ञान की ओर प्रेरित करने वाला गहरा आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अनूप कुमार जैन, मृगांक कुमार जैन, निखिल जैन, साजन जैन, सोनल जैन, प्रियांक जैन, प्रशांत जैन, अनीता जैन, ममता जैन एवं तृप्ति जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाजजन उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!