बिल्सी में बीएलओ को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का प्रशिक्षण दिया गया
बिल्सी। सोमवार को तहसील के लोक सभागार में एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने सभी बूथ लेबिल अधिकारी (बीएलओ) को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे एसआईआर प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें।
प्रशिक्षण में एसडीएम ने बताया कि बीएलओ को चार नवम्बर से चार दिसम्बर तक अपने-अपने मतदेय स्थलों के सभी मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र दो प्रतियों में उपलब्ध कराना होगा और उन्हें भरने में मदद करनी होगी। यदि किसी घर पर ताला या बंद स्थिति मिले, तो गणना प्रपत्र घर के अंदर डाल दिया जाएगा और इसे प्राप्त करने के लिए कम से कम तीन बार प्रयास किया जाएगा।
बीएलओ विशेष ध्यान रखेंगे कि वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, निर्धन और अन्य अशक्त मतदाताओं को कोई असुविधा न हो। गणना प्रपत्र का प्रथम भाग पूर्व-भरा होगा, जिसमें मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, कम संख्या, विधानसभा का नाम और फोटो पहले से मुद्रित होगा। बीएलओ मतदाता से नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी चस्पा कराएंगे।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, बीईओ गौतम प्रकाश,
Budaun Amarprabhat