Breaking News

रोडवेज बस की टक्कर से वृद्ध की मौत

Spread the love

रोडवेज बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, हाईवे पर लगा भीषण जाम
/बिनावर। बदायूं-बरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह सड़क पार करते समय एक वृद्ध की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के मलगांव के पास हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, सिलहरी निवासी वृद्ध सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …