Breaking News

रवि किशन को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Spread the love

रवि किशन को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

गोरखपुर, संवाददाता।
गोरखपुर के सांसद और मशहूर अभिनेता रवि किशन को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे धमकी भरा संदेश भेजा गया था।

सूत्रों के अनुसार, सांसद रवि किशन को कुछ दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी का लोकेशन पंजाब में ट्रेस किया। टीम ने वहां छापेमारी कर युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने धमकी किस उद्देश्य से दी थी। इस संबंध में गोरखपुर पुलिस ने धमकी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!