Breaking News

बाराबंकी में फर्जी नोटरी गिरोह का भंडाफोड़, पूर्व मुंशी पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

बाराबंकी में फर्जी नोटरी गिरोह का भंडाफोड़, पूर्व मुंशी पर मुकदमा दर्ज

बाराबंकी, संवाददाता।
जिले में सक्रिय एक फर्जी नोटरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह पर आरोप है कि वह फर्जी मुहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर नोटरी एफिडेविट तैयार करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुंशी पर नोटरी कमिश्नर डी.के. सिंह की मुहर और हस्ताक्षर की नकल कर दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। इस मामले में नोटरी कमिश्नर डी.के. सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल थे। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …