Breaking News

IAS चंद्र विजय सिंह बने पिकप के नए एमडी, IFS पीयूष वर्मा गए अवकाश पर

Spread the love

IAS चंद्र विजय सिंह बने पिकप के नए एमडी, IFS पीयूष वर्मा गए अवकाश पर

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के विशेष सचिव, IAS चंद्र विजय सिंह (2012 बैच) को पिकप (PICUP) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। सरकार ने उन्हें इस पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

वहीं, IFS पीयूष वर्मा, जो अब तक इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, दो महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि वह प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश में कार्यरत थे, और उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि अब समाप्त हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, IAS चंद्र विजय सिंह जल्द ही नए एमडी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे और औद्योगिक निवेश से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!