लखनऊ। संघ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं इसके सहयोगी निगमों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों को ESI की सुविधा प्रदान करने का आदेश पहले से ही विद्यमान है जिसके लिए कर्मचारियों के वेतन से ESIC अंशदान के मद में कटौती भी किया जा रहा है, जिसका लाभ कर्मचारियों नहीं मिल रहा है। जिसको ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा अनेकों बार अवगत कराया गया किन्तु पावर कारपोरेशन प्रबन्धन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।
परिणामस्वरूप संघ द्वारा 162 घायल कर्मचारियों कि साक्ष्यों सहित सूची संलग्न करते हुए कर्मचारियों द्वारा उपचार में व्यय की गई धनराशि को संविदाकारों के बिल से काटकर भुगतान करने एवं विकलांग कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति देने कि मांग कि गई थी। जिसके बाद पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा संघ द्वारा दी गई सूची कि जांच कराई गई, लेकिन जांच का खुलासा आज तक नहीं किया गया और ना ही कर्मचारियों को उसका लाभ दिया गया बल्कि ई एस आई सी में हुए घोटाले पर पर्दा डालने तथा संघ द्वारा उठाईं जा रही माग की तरफ से कर्मचारियों का ध्यान भटकाने एवं ठेकेदारों को बचाने के उद्देश्य से ई एस आई सी कि SOP जारी करने कि बात कही जा रही है।
Check Also
धूमधाम से मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
Spread the loveअनन्त घोष ब्यूरो बदायूं। ओम नमः शिवाय डॉ. वी.पी. सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज, …
Budaun Amarprabhat