बिल्सी, 07 नवम्बर। उपखंड अधिकारी कार्यालय पर विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दो दिवसीय विद्युत बिल सुधार कैंप आयोजित किया गया। कैंप में कुल 24 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिनमें से 17 बिल से संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
कैंप में तीन मीटर खराब होने की शिकायतों, एक मोबाइल नंबर अपडेट, एक मीटर नंबर अपडेट और एक लोड घटाने संबंधी शिकायत का भी निस्तारण किया गया। वहीं, चेक मीटर संबंधी शिकायत को आगे की कार्रवाई हेतु सहायक अभियंता बिल्सी को भेजा गया है।
इस दौरान 108 उपभोक्ताओं से कुल दो लाख 34 हजार रुपये की राजस्व वसूली हुई और 19 उपभोक्ताओं के बकाए पर संयोजन काटे गए। इसके अलावा बिना बिल जमा किए विद्युत का प्रयोग करने वाले चार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
उपखंड अधिकारी जयप्रकाश राजपूत, अवर अभियंता गजेंद्र पाल और बिलिंग लिपिक अभिषेक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat