Breaking News

बिल्सी : आवारा सांड़ का आतंक, दो किसानों पर हमला

Spread the love

बिल्सी, 07 नवंबर। तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी में आवारा सांड़ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम दो किसानों – प्रमोद सागर और कैलाश सागर – पर सांड़ ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसानों का इलाज बिल्सी के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को सांड़ के चंगुल से बचाया। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इससे पहले सोमेंद्र और शाहबुद्दीन भी इसी सांड़ के हमले का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

आसपास के लोग प्रशासन से आवारा जानवरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएमएचएस बदायूं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: चिकित्सकों के हितों और संगठन की मजबूती पर जोर

Spread the loveबदायूँ। श्याम नगर स्थित आर.के. रिसॉर्ट में उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ …