Breaking News

बिल्सी : हरनाम नगला में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

बिल्सी, 07 नवम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरनाम नगला में बीती बृहस्पतिवार को 60 वर्षीय मदनलाल पुत्र घनेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया। रात के समय पीएम नहीं हो सका, जिसे शुक्रवार की सुबह करवा लिया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग बताया गया है, लेकिन पुलिस पूरी जांच में जुटी हुई है।

वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …