Breaking News

ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सचिवों और ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण

Spread the love

आसफपुर (बदायूं) – स्थानीय विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला के निर्देशन में सचिवों और ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें बदायूं जिले के आसफपुर और बिसौली विकास खंडों के सचिवों और ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।

मुख्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौर और प्रशिक्षिका उमा रानी राजपूत ने प्रतिभागियों को संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की सभी ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना बताया गया।

इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला, एडीओ धनंजय कुमार सक्सेना, भगवान सिंह शाक्य, सचिव विनेश कुमार, गजेन्द्र पाल सिंह, छत्र पाल शाक्य, प्रिया सिंह, अंकुर पाराशरी, प्रशांत कुमार, उदयवीर सिंह यादव, चेतेंद्र कुमार, विकास दीप शर्मा, सुशील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …