Breaking News

बिल्सी में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पदयात्रा को सफल बनाने का विधायक ने ग्राम वासियों से किया आवाहन

Spread the love


बिल्सी (बदायूं) – बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को आयोजित होने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पदयात्रा को दृष्टिगत रखते हुए विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के ग्राम कुरऊं, भरकुईया, बरायमय खेड़ा, जिरौलिया, बसंत नगर आदि स्थानों पर बैठक कर ग्राम वासियों से इसे सफल बनाने का आवाहन किया।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल अपने जीवन में दृढ़ निश्चय, साहस और बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारत के खंड-खंड टुकड़ों को एकीकृत करने में उनके अद्भुत योगदान को भी याद दिलाया।

इस अवसर पर राजेश्वर पटेल, धीरज पटेल, अनुज कुमार सिंह जापानी, अरविंद पटेल, डी. वी. सिंह पटेल, सतेंद्र फौजी, कामेश चौहान, संदीप, अनिल पटेल, सुरेंद्र नेताजी, मुनीश चन्द्र, जितेंद्र पटेल, रोहतास पटेल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय जन उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!