Breaking News

बदायूं: बिजली लाइन की लापरवाही से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

बदायूं, 11 नवम्बर। सिसैड्या पोस्ट-निजामपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन कादरचौक के शिवाय फीडर की 11 केवी मुख्य लाइन बहुत नीची होने के कारण ओमकार सिंह पुत्र स्व. रामलाल को बिजली की चपेट में आने से गंभीर चोटें आईं। स्थानीय दुकानदार महाराम सिंह ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से लाइन ऊंची कराने और सुरक्षा उपाय करने की गुहार लगाई थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

घटना के बाद ओमकार को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा परिवार और पूरे मोहल्ले में गम और आक्रोश की लहर दौड़ा गया। मृतक ओमकार सिंह सिसैया नगला का रहने वाला था।

परिवार और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बदायूं अमर प्रभात प्रतिनिधि संवाददाता, शिव प्रताप सिंह कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …