Breaking News

हजरतपुर पुलिस ने 200 ग्राम चरस सहित युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ, 11 नवम्बर। थाना हजरतपुर पुलिस ने 200 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के0 के0 तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हजरतपुर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं गिरफ्तारी अभियान जारी है।

पुलिस ने मक्कू पुत्र मुन्सी निवासी ग्राम जरतौली थाना हजरतपुर को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। इसके सम्बन्ध में थाना हजरतपुर पर मु0अ0सं0-160/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस नशे की तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबारियों पर सख्त नजर बनाए हुए है, ताकि जनपद में अपराध और नशे की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …