Breaking News

बदायूं: खेत में रोटावेटर से कटकर किसान की दर्दनाक मौत

Spread the love

मूसाझाग, 11 नवम्बर। थाना मूसाझाग के मैरी गांव में सुबह लगभग 6 बजे गेहूं बोने गए किसान प्रताप (30) पुत्र रामभरोसे की पैर फिसलने से रोटावेटर मशीन में कटकर मौत हो गई। प्रताप अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

मृतक की पत्नी काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रताप के दो बेटियां और छह महीने का बेटा हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया।

घटना की जानकारी मृतक की पत्नी ने दी कि मूसाझाग के सिमरिया निवासी मुन्ना लाल के टैक्टर का ड्राइवर खेमपाल मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदायूं अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …