बिसौली। उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बूथ स्तर पर गणना प्रपत्र वितरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 नवंबर तक गणना प्रपत्र शत-प्रतिशत वितरित कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि गणना प्रपत्र वितरण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं को प्रपत्र भरने में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बीएलओ गणना प्रपत्र वितरण का विवरण समय-समय पर ऐप पर दर्ज करते रहें।
उन्होंने चेतावनी दी कि एसआईआर के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बरतने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
– अमर प्रभात प्रतिनिधि, आई.एम. खान
—
Budaun Amarprabhat