Breaking News

रोहिलखंड का मिनी कुंभ मेला ककोड़ा सम्पन्न, झंडी पूजन के साथ हुआ समापन

Spread the love

बदायूं (कादरचौक)। रोहिलखंड का प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा आज 12 नवंबर को विधिवत सम्पन्न हो गया। मेला का शुभारंभ 29 अक्टूबर को हुआ था, जब ककोड़ा देवी मंदिर से गंगा तट तक झंडी पूजन यात्रा निकाली गई थी। इस झंडी पूजन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने अपने हाथों से किया था।

आज समापन अवसर पर गंगा से झंडी को वापस ककोड़ा देवी मंदिर लाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के अपर मुख्य अधिकारी ए.एम.ओ. साहब, मेला प्रभारी राजेंद्र सिंह, थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह (कादरचौक) सहित अनेक अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मेला स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान, स्नान और भंडारों के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था का परिचय दिया। बाबा नन्हे दास सहित अनेक संत-महात्माओं की मौजूदगी में मेला का समापन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

– अमर प्रभात प्रतिनिधि, संवाददाता शिव प्रताप सिंह, कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, 38 मुकदमों का आरोपी घायल

Spread the loveजवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी चोटिल …