Breaking News

थाना कोतवाली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल एवं ए.ए.एस. चैक टीम ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले चौराहे, प्रमुख बाजार, बस/ऑटो स्टैंड, सार्वजनिक परिवहन स्थल और धार्मिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। थाना क्षेत्र के होटल और गेस्ट हाउस की अचानक तलाशी ली गई और उनके रजिस्टरों की जाँच की गई ताकि बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके। प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहनों और मोटरसाइकिलों की गहनता से जांच की गई।

पुलिस ने पैदल और मोटरसाइकिल गश्त कर असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण किया और नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाया। अभियान में नागरिकों और स्थानीय व्यापारियों ने पूरी तरह सहयोग दिया, जिसके लिए पुलिस ने उनका आभार व्यक्त किया। थाना कोतवाली जनपद बदायूँ क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में ऐसे नियमित अभियान जारी रहेंगे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …