Breaking News

विश्व मधुमेह दिवस पर परामर्श शिविर का आयोजन

Spread the love

बदायूँ। 14 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा-निर्देशन में ‘विश्व मधुमेह दिवस’ 2025 के अवसर पर शुक्रवार को जिला चिकित्सालय (पुरुष) में चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डा० अमित वार्ष्णेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा० निरंजन सिंह, नोडल अधिकारी-एनसीडी कार्यक्रम, डा० स्वतंत्रपाल सिंह, फिजीशियन, मो० इलयास, प्रेम बाबू, हरेन्द्र बाबू, पवन, अनुज, शशि गंगवार सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

शिविर में जनता को मधुमेह, बीपी और मानसिक रोगों की स्क्रीनिंग तथा परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान 215 मरीजों की शुगर और बीपी जांच की गई तथा 35 मानसिक रोगियों को परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई गई। जांच में पाये गये रोगियों को औषधि का वितरण भी किया गया।

डा० स्वतंत्रपाल सिंह ने बताया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और चिकित्सक के परामर्शानुसार दवा लेने से मधुमेह नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शुगर या बीपी से पीड़ित मरीज जिला एनसीडी क्लीनिक, जिला चिकित्सालय, कक्ष संख्या 10 में सम्पर्क कर सकते हैं, जहां प्रतिदिन निःशुल्क उपचार सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!