Breaking News

उसहैत: गंदगी से पटे प्लॉटों में बीमार गौवंश तड़पते मिले, सूचना पर संगठन और प्रशासन सक्रिय

Spread the love

उसहैत। कस्बे के प्लॉटों में फैली गंदगी के बीच जहां एक ओर गौवंशीय पशु मिट्टी खाने को मजबूर दिखाई दिए, वहीं दूसरी ओर गंदगी से भरे गड्ढे में एक बीमार गौवंशीय पशु भूख-प्यास से तड़पता हुआ मिला। उसकी गंभीर हालत देखकर स्थानीय व्यक्ति ने इसकी सूचना विश्व हिंदू महासंघ भारत के जिलाध्यक्ष अनुज गुप्ता को दी।

सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने नगर अध्यक्ष सफल गुप्ता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद गौशाला के केयरटेकर रामदास वाल्मीकि को मौके पर बुलाया गया और पशु उपकेंद्र पर तैनात पशु चिकित्सक से बीमार गौवंश का तत्काल उपचार कराया गया।

चेयरमैन नवाब हसन की ओर से पंचायत कार्यालय की गाड़ी भेजकर बीमार पशु को सुरक्षित रूप से साहपुर रोड स्थित गौशाला पहुँचाया गया, जहाँ आगे का उपचार जारी है।

इस कार्य में जिला अध्यक्ष अनुज गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, अनुराग गुप्ता, छविराम गोस्वामी, अभय गुप्ता और रामदास वाल्मीकि का विशेष सहयोग रहा।

अमर प्रभात प्रतिनिधि — अजय गुप्ता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …