Breaking News

उसहैत में अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष द्वारा एस-आईआर को लेकर जागरूकता कैंप आयोजित

Spread the love

उसहैत। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष हन्नान मियाँ के नेतृत्व में एस-आईआर (SIR) को लेकर एक जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कैंप में उपस्थित लोगों को एस-आईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया और उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान दर्जनों फॉर्म मौके पर ही भरवाए गए।

जिला उपाध्यक्ष हन्नान मियाँ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अभी तक एस-आईआर फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्द से जल्द अपने फॉर्म भरवाएँ और दूसरों को भी इस प्रक्रिया के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

कैंप को सफल बनाने में भूरे, चाँद खां, साजिद, जब्बीर, सगीर, फरमान उद्दीन, सनाउल्ला, मुशाहिद आदि का विशेष सहयोग रहा।

अमर प्रभात प्रतिनिधि — अजय गुप्ता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!