Breaking News

बदायूं: करियर गाइडेंस प्रशिक्षण का समापन, डीआईओएस ने प्रमाणपत्र वितरित किए

Spread the love

बदायूं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत करियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों तथा नोडल शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को किया गया। समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) श्री लाल जी यादव ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए।

यह प्रशिक्षण पी.ए.एम. श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

समापन संबोधन में डीआईओएस श्री लाल जी यादव ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों की रुचि और क्षमता को पहचानते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन दें, ताकि वे अपने कौशल और रुचि के अनुरूप सही करियर चुन सकें।

कार्यक्रम में वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक श्री जेनिथ कांत तथा जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक श्री चंद्रभान भी उपस्थित रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!