Breaking News

ई-गुरूकुल कॉलेज में पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर भव्य सेमिनार, छात्रों में दिखा उत्साह

Spread the love

बदायूँ। ई-गुरूकुल कॉलेज में पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) विषय पर भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष विकास महेश्वरी एवं रिया महेश्वरी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के निदेशक विकास महेश्वरी ने कहा कि ई-गुरूकुल कॉलेज आने वाले समय में बदायूँ के एक हजार विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक विद्यार्थियों को अधिक अंक प्राप्त करने, व्यापारियों को अपने व्यवसाय के विस्तार, तथा शासन-प्रशासन को कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सेमिनार में छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए।

छात्र ऋषभ ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता हमारे सपनों को साकार करने की शक्ति देती है।

छात्रा सोनम ने कहा कि भविष्य में इसके बिना आगे बढ़ पाना असंभव होगा।

छात्रा आयुषी ने कहा कि एआई अब हमारे जीवन का आवश्यक अंग बन चुका है और अनेक जरूरतों को पूरा करेगा।

सेमिनार में कोचर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न उपयोगों और प्रमुख टूल्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा रीतु बत्रा, मुस्कान और प्रतीक ने भी प्रभावशाली वक्तव्य देकर उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रतीक-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सेमिनार को सफल बनाने में रिया महेश्वरी, प्रशिक्षक एकता सपरा, मीनू कालरा, नैना देवल, ओम वशिष्ठ, अभिषेक आर्या, अनिरुद्ध मिश्र, तथा आगाज़ संस्था के अध्यक्ष नितिन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के निदेशक विकास महेश्वरी ने तथा संचालन आमिर सुल्तानी ने किया।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!