Breaking News

मदर्स पब्लिक स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रही मौजूद

Spread the love

बदायूं। मदर्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों का विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. राजपाल सिंह, डेंटिस्ट डॉ. रोहित शर्मा और डॉ. काजल यादव, लैब टेक्नीशियन डॉ. यादपाल शाक्य, जूनियर रेजिडेंट डॉ. मुदित वार्ष्णेय, स्टाफ नर्स ममता शाक्य तथा ए.एन.एम. रश्मि सहित चिकित्सा टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान ने सभी चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें कान, नाक, गला, आंख, नाखून, दांत और सामान्य स्वास्थ्य जांच शामिल रही।

चिकित्सकों ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी और बताया कि संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित स्वच्छता से अधिकांश बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और मित्रों को भी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करें।

शिविर में बच्चों में स्वच्छता, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ बच्चों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ. दीपशिखा पंत तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!