Breaking News

साहित्यकार सतीश शर्मा को साहित्यिक पत्रकारिता के लिए मिलेगा सम्मान, जबलपुर में होगा अलंकरण

Spread the love

संवाददाता गोविंद देवल, बदायूं।
बदायूं के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’ को साहित्यिक पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था कादंबरी द्वारा वर्ष 2025 का स्व. विशम्भर दयाल अग्रवाल सम्मान (दैनिक भास्कर सम्मान) प्रदान किया जाएगा।

इस सम्मान की घोषणा के बाद साहित्यिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संस्था ने देशभर से प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर सतीश शर्मा का चयन किया है। यह सम्मान संस्था द्वारा प्रदत्त द्वितीय श्रेणी का प्रतिष्ठित अलंकरण है, जो उन्हें 22 नवंबर को जबलपुर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

समारोह में देश–विदेश के कुल 147 साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
स्थानीय साहित्यकारों ने सतीश चंद्र शर्मा के चयन को बदायूं के लिए गौरव का विषय बताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …