Breaking News

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया गया जोर

Spread the love

संवाददाता गोविंद देवल, बदायूं।
विकासखंड सलारपुर में 17 से 18 नवंबर 2025 तक राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत स्वयं की आय (ओएसआर) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन विकासखंड सभागार में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीडी पंचायत बरेली महेंद्र सिंह तथा डीपीएम बरेली सचिन देशप्रेमी के कुशल नेतृत्व में किया गया।

कार्यशाला में विकासखंड आसाफपुर, बिसौली, वजीरगंज, सलारपुर एवं समरेर के ग्राम विकास अधिकारियों तथा ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार सिंह ने पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऑन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) अर्जित करने के विस्तृत उपायों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि पंचायतें अपने संसाधनों एवं संपत्तियों का सदुपयोग कर तथा पंचायती राज अधिनियम की धारा 37, 38 के तहत विभिन्न कर, उपकर एवं शुल्क लगाकर आय बढ़ा सकती हैं। धारा 33, 34 के अंतर्गत संपत्ति से आय, धारा 38 के अंतर्गत केंद्र राजस्व बसोली तथा धारा 99 में दंड व जुर्माना लगाकर भी ओएसआर प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि हाट-बाजार, मेलों तथा ग्राम समाज की भूमि का उपयोग भी पंचायतों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। मास्टर ट्रेनर सलमान जमीर ने मातृभूमि योजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे जनसहभागिता से विकास कार्यों को गति मिल सकती है।

प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संचालित कराने में लव कुमार सिंह, विशाल चौहान एवं पंकज सिंह का विशेष योगदान रहा।
कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!