Breaking News

सम्भल/बदायूं : भाजपा नीति प्रदेश अध्यक्ष ने टीम के साथ गौशाला का किया निरीक्षण

Spread the love

संवादाता, बदायूं।
सम्भल जनपद के अल्पसंख्यक भाजपा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सय्यद शान अली ने आज R.R.C. रसोर्स रिकवरी सेंटर, ग्राम पंचायत हथरा, जनपद बदायूं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ भाजपा नीति प्रचार सेवा संघ प्रदेश मंत्री शकीलुर रहमान, मलिक राशिद खान और जेनुल अबेदिन के साथ गौशाला का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में रख-रखाव, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। टीम ने गौ माता को चारा खिलाया और उन्हें अच्छी देखभाल प्रदान की गई। निरीक्षण में यह देखा गया कि गौशाला में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है और सभी गौ का पालन-पोषण उत्तम ढंग से हो रहा है।

सय्यद शान अली ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की पहल का परिणाम है कि प्रदेश की गौशालाओं में गौ माता की उचित देखभाल और पोषण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने गौशाला प्रबंधन और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिट इंडिया के ज़ुनून के संग ऊर्जावान रेसर ज़ैनुल के नेतृत्व में दस किमी की साइकिल राइड

Spread the love विश्व साइकिल दिवस पर भव्य साइकिल राइड को एसपी सिटी श्री रणविजय …

error: Content is protected !!