Breaking News

बदायूं : बाराचिर्रा न्याय पंचायत में हुआ शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन

Spread the love

संवादाता, बदायूं।
बदायूं जनपद के कादरचौक विकासखंड की न्याय पंचायत बाराचिर्रा में माह नवम्बर की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक 18 नवंबर 2025 को प्राथमिक विद्यालय सिरसा में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ब्लॉक क्वालिटी को-आर्डिनेटर अंकित गुप्ता की अध्यक्षता में दोपहर 2:30 बजे हुआ और यह 4:30 बजे संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षक संकुल परमानंद ने स्विफ्ट चार्ट ऐप, कार्य पुस्तिकाओं, प्रिंटर सामग्री, विकसित भारत बिल्डथान गतिविधियों की प्रविष्टि, वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 की प्रविष्टि, विद्यांजली कार्यक्रम के तहत स्कूल रजिस्ट्रेशन आदि पर विस्तार से जानकारी दी।

नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने सीख की विषय-वस्तु, हमारे प्रयास (शेयरिंग), एकेडमिक आवश्यकताओं हेतु नियोजन, निपुण विद्यालय आकलन, प्रभावी कार्य योजना, अभिनव शिक्षण एवं स्वच्छ हरित कार्यक्रम, विद्यालय साझा सिख सत्र, टीएलएम निर्माण एवं फीडबैक सत्र, स्मार्ट क्लास आईसीटी लैब और स्टेम किट्स अनुभव, विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा आवेदन और परीक्षा की तैयारी, न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पर चर्चा की और जोर दिया कि टीएलएम का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से किया जाए।

ब्लॉक क्वालिटी को-आर्डिनेटर अंकित गुप्ता ने शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय डॉटा सिस्टम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें जिले के सभी स्कूलों की विस्तृत प्रोफाइल दर्ज की जाती है। इसमें छात्र संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय भवन, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं, स्मार्ट क्लास, टॉयलेट, पानी और अन्य संसाधनों की जानकारी शामिल होती है।

इस अवसर पर मोहिनी गुप्ता, सुनीता देवी, नरेश पाल सिंह, आशीष मौर्या, परमानंद, प्रीती, शिखा सक्सेना, मुनेश कुमार, विपिन कुमार, गजेंद्र पाल सिंह, जमीर अहमद, ज्योति सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक का समापन प्रधानाध्यापक मोहिनी गुप्ता ने सभी उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!