Breaking News

मुजरिया : खेत पर काम कर रहे किसान पर खूंखार सांड ने किया हमला, घायल

Spread the love

संवादाता, नेत्रपाल सैलानी।
मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विचोला टप्पा जामिनी, मजरा अलीगंज में आज एक खूंखवार गोवंशीय सांड ने किसानों पर हमला कर दिया। घटना के अनुसार, बाजरे के पूले लाते समय उक्त सांड ने अतुल कुमार (उम्र 30 वर्ष), पुत्र कल्याण सिंह पर अचानक हमला कर दिया। हमला इतना भयंकर था कि अतुल कुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन सांड वहां से भागने में सफल रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी उक्त सांड द्वारा कई बार हमले किए जा चुके हैं और उन्होंने ग्राम प्रधान को कई बार शिकायत की, लेकिन मामला अब तक जस का तस रहा। वर्तमान में घायल अतुल कुमार का उपचार प्राइवेट चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा है।

ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और सांड के डर के कारण किसान अपने खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीण authorities से सांड को पकड़ने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!