Breaking News

कादरचौक : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर धूमधाम से पदयात्रा सम्पन्न

Spread the love

बदायूं, संवाददाता शिव प्रताप सिंह कादरचौक।
आज दिनांक 18 नवंबर, मंगलवार को विकासखंड कादरचौक के लभारी गांव से ककोड़ा तक सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर धूमधाम से पदयात्रा आयोजित की गई। इस पदयात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदयात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ श्यामसुंदर उपाध्याय, शिव प्रताप सिंह राजपूत, कल्लू कश्यप, राजन राजपूत, रामचंद्र राजपूत, बृजभान, आशीष, दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू प्रधान, अश्वनी कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रचित गुप्ता, सर्वेश कश्यप मंडल अध्यक्ष, संतोष यादव, योगेश कुमार मौर्य, धीरपाल शाक्य, राहुल शाक्य, नरेंद्र शाक्य, चोवसिंह शाक्य और पूर्व प्रधान महेश चंद्र शाक्य भी शामिल रहे।

पदयात्रा लभारी गांव से शुरू होकर ककोड़ा में संपन्न हुई। लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान और उनके आदर्शों को याद करते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह आयोजन केवल जयंती उत्सव नहीं था, बल्कि एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रस्तुत करने वाला अवसर था।

अमर प्रभात, बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!