Breaking News

उझानी : देव नागरी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

उझानी, संवाददाता।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत देव नागरी इंटर कॉलेज, उझानी में कोतवाली उझानी पुलिस टीम द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला उप निरीक्षक भारती सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, महिला कॉन्स्टेबल मनीषा और हेड कांस्टेबल रिंकिश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा तकनीकें और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी। टीम ने 1090, 1098, 112 सहित अन्य सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। इसके साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के सरल और प्रभावी उपाय भी सिखाए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आर. एम. शर्मा, निदेशक प्रमीला शर्मा और प्रधानाचार्य ने उपस्थित होकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अमर प्रभात, उझानी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!