Breaking News

टीएमयू इण्टर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का ग्रीन मिडोज़ और लिटिल स्कॉलर्स के सिर सजा ताज

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टिमिट कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन की बालिका और बालक वर्ग की तीन दिनी इण्टर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप में यूपी और उत्तराखंड की 40 टीमों के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर, अगवानपुर के सेंट मैरी और मंडी धनौरा के दशमेश पब्लिक स्कूल की टीमें हुईं पराजित

ख़ास बातें
ग्रीन मिडोज पब्लिक की कनिका यादव रहीं प्लेयर ऑफ द मैच
लिटिल स्कॉलर्स के प्लेयर मो. अयान बने मैन ऑफ द मैच
डीन स्टुडेंट वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने किया सम्मानित

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के टिमिट कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन की बालिका वर्ग की तीन दिनी इण्टर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का ताज मुरादाबाद के ग्रीन मिडोज पब्लिक स्कूल की टीम के सिर सजा। ग्रीन मिडोज की टीम ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल- अगवानपुर की टीम को 13 रनों हराकर मैच अपने नाम किया। ग्रीन मिडोज की कनिका यादव ने 25 गेंदों में 02 चौकों की मदद से 21 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। सेंट मैरी स्कूल ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। ग्रीन मिडोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर 68 रन बनाए। ग्रीन मिडोज की टीम ने परी में 04 चौके जड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट मैरी की टीम 12 ओवरों में 07 विकेट खोकर 03 चौकों की मदद से सिर्फ 55 रन ही बना सकी।
दूसरी ओर बालक वर्ग की इण्टर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अमरोहा के लिटिल स्कॉलर्स अकादमी-एलएसए ने कब्जा किया। एलएसए की टीम ने धनौरा के दशमेश पब्लिक स्कूल की टीम को 06 विकेट से मात दी। फाइनल मुकाबले में दशमेश पब्लिक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए दशमेश पब्लिक की टीम ने 12 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर पर 55 रन बनाए। इस पारी में कुल 5 चौके और 3 छक्के भी जड़े। 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसए की टीम ने 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 56 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम की। एलएसए की टीम ने अपनी पारी में कुल 6 चौके और 2 छक्के लगाए। एलएसए के प्लेयर मो. अयान 25 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। समापन समारोह में डीन स्टुडेंट वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शामली की आस्था जैन ने रचा इतिहास पिछले साल बनी थीं IPS, इस बार UPSC में 9वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की बेटी आस्था …

error: Content is protected !!