Breaking News

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने नवागत बीएसए डॉ. विनीता का किया स्वागत

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी से संवाददाता

फतेहगंज पश्चिमी। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) बरेली के पदाधिकारियों ने नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता का गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम ने उन्हें बुके व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा संगठन की ओर से प्रकाशित ‘विचार क्रांति’ पत्रिका भी प्रदान की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुज वीर गंगवार ने टीएससीटी की विभिन्न योजनाओं—विशेषकर कन्यादान योजना एवं जीवनदान योजना—की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन शिक्षा परिवार के उत्थान के लिए लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

बीएसए डॉ. विनीता ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “दिवंगत सदस्यों के परिवारों को आर्थिक सहयोग देना मानवीय संवेदना का उत्तम उदाहरण है। टीम की पहल शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में नरेंद्र प्रताप गंगवार, नवल किशोर, पंकज, मोनिका जुनेजा, हरीश गंगवार, कुशल यादव, अनुपम गंगवार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!