Breaking News

तुरसा पट्टी गांव में लाखों की चोरी: सेफ तोड़कर 50 हजार नकद, सोने के जेवर और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

Spread the love

बरेली से संवाददाता

बरेली। थाना शाही क्षेत्र के ग्राम तुरसा पट्टी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार जागा तो घर में ताला टूटा मिला और सेफ क्षतिग्रस्त पड़ी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दानवीर पुत्र काशीराम ने बताया कि रात में वह परिजनों के साथ सो रहे थे। सुबह उठकर देखा तो कमरे में रखी सेफ टूटी हुई थी और उसके अंदर रखा सारा कीमती सामान गायब था।

दानवीर के अनुसार, चोर 50,500 रुपये नकद, एक सोने का हार, नथ, मंगल टीका, लॉन्ग कुंडल सहित कई जेवर और तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। उनका कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, इसलिए रात्रि गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।

पीड़ित ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष शाही ने बताया कि तुरसा पट्टी गांव में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!