Breaking News

मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्कर 33 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Spread the love

मीरगंज से संवाददाता

बरेली। जनपद की मीरगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो स्मैक तस्करों को दबोचकर बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार मीरगंज पुलिस सिरौली चौराहे पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अंडरपास के पास अवैध स्मैक बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।

पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम
राहिल पुत्र ताहिर निवासी मोहम्मदगंज तथा
नाजिम पुत्र इश्तियाक निवासी मोहम्मदगंज बताया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 33 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के स्मैक तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!