संवाददाता — बदायूं
बदायूं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के तहत नागरिकों की सुविधा के लिए सोमवार को नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कैम्प का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सभासदों, टैक्स कलेक्टरों और पालिका कर्मचारियों को पुनरीक्षण कार्य को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य अत्यंत आवश्यक है और इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अधिकारियों को सूचित किया जाए ताकि उसका समाधान शीघ्र किया जा सके।
उन्होंने सभासदों, टैक्स कलेक्टर और कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग देने को कहा और विशेष रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गणना फॉर्म हर घर तक पहुंचे और मतदाता भरे हुए फॉर्म बीएलओ को समय पर सौंपें। साथ ही उन्होंने उन मतदाताओं के नाम शामिल करने पर जोर दिया, जिनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं।
नगर पालिका के हर वार्ड में वार्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वार्ड संख्या एक में देवेन्द्र सक्सेना, वार्ड दो में गजेन्द्र सिंह, वार्ड तीन में राजीव अनेजा, वार्ड चार में राम गोपाल, वार्ड पांच में परवेज, वार्ड छह में अफसर हुसैन, वार्ड सात में नरेन्द्र पाल सिंह, वार्ड आठ में साहिल, वार्ड नौ में फिरोज अली, वार्ड दस में मोहम्मद इमरान, वार्ड ग्यारह में महेश बाबू, वार्ड बारह में शहजाद अली, वार्ड तेरह में सुमित सिंह, वार्ड चौदह में छुन्नन, वार्ड पंद्रह में रामदेव आर्य, वार्ड सोलह में मुशाहिद अली, वार्ड सत्रह में राशिद अली, वार्ड अठारह में राकेश सोनकर, वार्ड उन्नीस में सुरेन्द्र कुमार, वार्ड बीस में साहिर हुसैन, वार्ड इक्कीस में विनोद सोनकर, वार्ड बाईस में नारायण दत्त शर्मा, वार्ड तेईस में जोगेन्द्र सिंह, वार्ड चौबीस में जहांगीर, वार्ड पच्चीस में अकील अहमद, वार्ड छब्बीस में मोहम्मद मियां, वार्ड सत्ताईस में अब्बास अली, वार्ड अट्ठाईस में परवेज इकबाल और वार्ड उन्तीस में नौमान को जिम्मेदारी सौंपी गई।
हेल्प डेस्क पर नगर पालिका कार्यालय में खालिद अली, लवी कुमार, तथा सोथा भंडार कुआ लाइब्रेरी में नवेद इकबाल गनी, केशव गंगवार और एसके कालेज के सामने पार्किंग फील्ड में चन्द्र भूषण व शरीफ अहमद को तैनात किया गया है।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करना प्रत्येक नागरिक का बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत और पारदर्शी बनता है जब नागरिक अपने मतदाता बनने के अधिकार को समझते और उसका पालन करते हैं।
इस अवसर पर पालिका अधिकारी और कर्मचारी खालिद अली खां, नवेद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, सचिन सक्सेना, रजनेष चन्द्रा, जहांगीर, विनोद प्रकाश सोनकर, महेश बाबू, मनोज सोनकर, देवेन्द्र सक्सेना, मनोज सक्सेना, इमरान, फिरोज अली, नौमान और विकास भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat