Breaking News

बदायूँ: सुरेश चन्द्र ने राजकीय मेडिकल कालेज में लिया देहदान का संकल्प

Spread the love

संवाददाता — बदायूँ

बदायूँ राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ के एनाटमी विभाग में श्री सुरेशचन्द्र, आयु 54 वर्ष, पुत्र राम शरूप, निवासी गांव उघैती पोस्ट उघैती, थाना उघैती ने देहदान का संकल्प लिया।

एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मुकत्याज हुसैन एवं प्रमोद कुमार, लैब टेक्नीशियन/बॉडी इन्जेक्टर ने संकल्प के लिए पंजीकरण कराते हुए संकल्प पत्र भरा और सुरेशचन्द्र को देहदान की पूरी जानकारी दी।

प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार के दिशा-निर्देशानुसार विभागाध्यक्ष डा. मुकत्याज हुसैन ने देहदानी सुरेशचन्द्र को देहदान संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डा. एस. के. मिश्रा, डा. अर्जित गंगवार, श्री पुष्पेन्द्र पाल, श्री टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता, श्री राकेश पाल सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!