Breaking News

कादरचौक में पशु क्रूरता रोकने पुलिस ने कसी कमर, वाहनों में पशु परिवहन पर सख्त नियम लागू

Spread the love

संवाददाता — कादरचौक (बदायूँ)

कादरचौक क्षेत्र के नखासा बाजार और आसपास के सड़क मार्गों पर पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शिकायतें मिल रही थीं कि पिकअप और डीसीएम जैसे वाहनों में भैंसों को क्षमता से अधिक संख्या में ठूंसकर ले जाया जा रहा था।

इस संबंध में पशु चिकित्सालय के डॉ. नेपाल गंगवार ने नखासा क्षेत्र का दौरा कर पशु परिवहन के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 फीट की गाड़ी में अधिकतम 12 पशु, 12 फीट की गाड़ी में तीन पशु, पिकअप गाड़ी में दो भैंस और ‘छोटा हाथी’ वाहन में दो पशु ले जाने की अनुमति है।

कोतवाल विक्रम सिंह ने कहा कि शिकायतों के मद्देनजर पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पशु परिवहन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अमर प्रभात प्रतिनिधि शिव प्रताप सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!