संवाददाता — बदायूँ
बदायूँ। दिनांक 24 नवम्बर को जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है।
उन्होंने बताया कि बीएलओ 04 नवम्बर 2025 से मतदेय स्थल से संबंधित सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। इसके तहत जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन सभी विद्यालय, इंटर कालेज, डिग्री कालेज और कार्यालयों में मतदेय स्थल खुले रहेंगे।
बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक गणना प्रपत्र का वितरण एवं एकत्रित करने का कार्य पूरा करें। इसके अतिरिक्त शिक्षा मित्र, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं अन्य ग्रामस्तरीय कर्मचारी इस कार्य में बीएलओ का सहयोग सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि 09 दिसम्बर 2025 को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन होगा। 09 दिसम्बर से 08 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। 09 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस जारी, सुनवाई, सत्यापन और दावे/आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को होगा।
इस अवसर पर अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat