Breaking News

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा का केंपस प्लेसमेंट, 65 अभ्यर्थी हुए चयनित

Spread the love

संवाददाता — सलारपुर (बदायूं)

बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, हरिद्वार द्वारा केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि श्री हिमांशु भट्ट ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी और उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस प्लेसमेंट में 95 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 65 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग ऑपरेटर के पद पर नियुक्त किया जाएगा और उन्हें 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में सचिन कुमार सिंह, अनुदेशक, अजीत कुमार वर्मा, अनुदेशक, एवं अजय सैनी, शिक्षिक्षु का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!