संवाददाता आई एम खान— बिसौली
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण “एसआईआर” अभियान के तहत नगर व देहात के सभी क्षेत्रों में मतदाताओं के घरों तक फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। बीएलओ द्वारा लगातार घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने और सिस्टम पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है।
उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा स्वयं अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फॉर्म वितरण, संकलन और अपलोडिंग की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण सुचारू ढंग से संपन्न हो सके।
सोमवार को एसडीएम राशि कृष्णा ने तहसील सभागार में कर्मचारियों की एक अलग टीम की ड्यूटी लगाई, जो फॉर्म अपलोडिंग की संपूर्ण स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान की प्रगति में यदि कहीं कोई समस्या आती है तो तुरंत अवगत कराया जाए, ताकि उसे समय रहते दूर किया जा सके।
प्रशासन द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिहीन बनाई जा सके।
Budaun Amarprabhat