संवाददाता — बिसौली
सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर मंगलवार को विशेष गतिविधियाँ संपन्न हुईं। कॉलेज परिसर में बूथ संख्या 70, 71 और 72 पर पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया गया।
इस दौरान वीएलओ विनीत पाठक व शिवकुमार शर्मा मतदाता फॉर्मों की जांच और अपलोडिंग प्रक्रिया में जुटे रहे। कॉलेज के शिक्षक अश्वनी शर्मा, अनमोल उपाध्याय और मयंक पाठक ने भी डाटा फीडिंग और अन्य तकनीकी कार्यों में सक्रिय सहयोग दिया।
आज विद्यालय पहुंचे पर्यवेक्षक ऋषिकांत शर्मा ने पुनरीक्षण कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन और संबंधित कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची अद्यतन करने का कार्य चुनाव प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और शुचिता के साथ पूरा किया जा रहा है।
कॉलेज परिसर में दिनभर पुनरीक्षण कार्य व्यवस्थित और शांतिपूर्वक चलता रहा।
Budaun Amarprabhat