Breaking News

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा रज़ा ने भरा SIR फॉर्म, मतदाताओं से सहयोग की अपील

Spread the love

संवाददाता —

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा एवं नगर पंचायत चेयरमैन फात्मा रज़ा ने मंगलवार को स्वयं SIR फॉर्म भरकर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शहर व देहात के समस्त मतदाताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में तैनात BLO (बीएलओ) का पूरा सहयोग करें, ताकि मतदाता सत्यापन एवं सूची सुधार प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

आबिद रज़ा ने कहा कि चुनाव आयोग की व्यवस्था के अनुरूप SIR फॉर्म समय से भरकर जमा करना हर मतदाता का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने इलाकों में बीएलओ के संपर्क में रहकर सही विवरण उपलब्ध कराएं, जिससे मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

चेयरमैन फात्मा रज़ा ने भी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे जागरूक नागरिक होने का परिचय दें और मतदाता पहचान को अद्यतन करने में प्रशासन का सहयोग करें।

दोनों नेताओं ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सही और अद्यतन मतदाता सूची बेहद आवश्यक है, इसलिए हर व्यक्ति इस अभियान में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!