Breaking News

विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) के तहत बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Spread the love

बदायूँ (संवाददाता)

विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने तहसील सदर, बिसौली और दातागंज का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अपनी भाग संख्या का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने वाले BLO को सराहते हुए दातागंज तहसील में दातागंज विधानसभा के एक BLO और सदर तहसील में शेखूपुर विधानसभा के तीन BLO को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। BLO को सम्मानित कर प्रेरित करने का उद्देश्य सभी को कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए प्रेरित करना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!